JAUNPUR NEWS : दो चचेरी बहनें बनी शिक्षक
अजय पाण्डेय/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पुरेंव गांव में एक ही घर की दो चचेरी बहनें कु. प्रिया सिंह एवं कु. स्मृति सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता के प्राथमिक विद्यालय वर्ग में एक साथ चयनित होने का गौरव प्राप्त किया। बता दें कि 18 अक्टूबर 2023 को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित उपर्युक्त परीक्षा में सीटेट क्वालिफाइड दोनों बहनें प्रिया सिंह पुत्री गिरीश सिंह एवं स्मृति सिंह पुत्री शैलेश सिंह को क्रमशः पटना एवं औरंगाबाद में प्राथमिक शिक्षक पद पर नियुक्ति हेतु चयनित घोषित किया गया। दोनों बहनों के शिक्षक पद पर चयन होने की जानकारी होते ही परिवारजन, शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर छा गयी। घर पर बधाई एवं शुभकामना देने वालों का तांता लग गया। परिवारजन प्रो. ओंकारनाथ सिंह, डॉ. नेपेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, श्री प्रकाश सिंह, अभिमन्यु सिंह, विनय सिंह, श्याम सुंदर सिंह, मनोज कुमार सिंह, अजीत सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह, अनूप सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, दीपक सिंह, स्वतंत्र सिंह, आकाश सिंह आदि ने घर पर आये लोगों को मिठाई खिलाकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















