JAUNPUR NEWS : शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं का किया गया समाधान
अजय पाण्डेय
जौनपुर। भाजपा मण्डल मछलीशहर के महामंत्री राजन सिंह ने निजी प्रतिष्ठान पर शिविर लगाकर किसानों की समस्याओं का समाधान किया। राजन सिंह ने बताया कि जिन किसानों के सम्मान निधि नहीं आ रहे हैं उनका ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग जैसी समस्याओं का निःशुल्क समाधान किया गया। उनका किसान सम्मान निधि नवम्बर तक आ जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि सरकार किसान भाईयों की समस्याओं के समाधान के लिये गांव गांव में निःशुल्क कैंप लगा रही है। कोई भी किसान किसी भी व्यक्ति को पैसा देकर काम न करवाये। यदि कोई सुविधा शुल्क लेकर कार्य करने को कहे तो उसकी सूचना कैंप कार्यालय या मुख्यालय तक पहुंचाने की कृपा करें। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किसानों के लिये अनेक प्रकार की सुविधायें लागू की गई है जो किसानहित में है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















