HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ओपी जायसवाल ने साइबर क्राइम के बारे में उद्यमियों...

JAUNPUR NEWS : ओपी जायसवाल ने साइबर क्राइम के बारे में उद्यमियों को दी जानकारी

JAUNPUR NEWS : ओपी जायसवाल ने साइबर क्राइम के बारे में उद्यमियों को दी जानकारी

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार के निर्देशन में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीडा सभागार में बुधवार की देर शाम पुलिस विभाग के साइबर क्राइम विशेषज्ञ ने उद्यमियों के साथ साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया जिसमें साइबर क्राइम से बचाव एवं संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुआ। साइबर क्राइम विशेषज्ञ ओम प्रकाश जायसवाल ने साइबर जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से समझाया। साइबर क्राइम के प्रति उद्यमियों को जागरूक किया। उन्होंने उद्यमियों को किसी प्रकार ट्रेडिंग करने के लिये गूगल पर रॉ मैटेरियल आदि खरीदने हेतु सर्च करने और उसके परिणाम पर विशेष ध्यान देने एवं उसकी तकनीक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गूगल सर्च परिणाम प्राप्त मोबाइल नम्बर आदि पर विश्वास कर पैसे की लेनदेन करने से बचें। कार्यक्रम में आईआईए अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, शत्रुघ्न मौर्या, गुलाब पाण्डेय, आशीष यादव, सुनील यादव, मोहम्मद जफर, ओम प्रकाश यादव, महेंद्र यादव, बृजेश कुमार सिंह पिन्टू, अरविंद मौर्या, सुधांशू गुप्ता, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read