HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दुकान में सेंध लगाकर नकदी सहित हजारों की चोरी

JAUNPUR NEWS : दुकान में सेंध लगाकर नकदी सहित हजारों की चोरी

JAUNPUR NEWS : दुकान में सेंध लगाकर नकदी सहित हजारों की चोरी

सरपतहां क्षेत्र में नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर बाजार से सामान सहित पिकप चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी कि बीती रात चोरों द्वारा एक किराने की दुकान को निशाना बनाकर 35 हजार नकदी समेत हजारों का माल साफ कर दिया गया। चोरी की घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है। आक्रोश के चलते ही मामले के खुलासे को लेकर बाजारवासियों ने बाजार स्थित चौराहे पर धरना देकर पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया। ताबड़तोड़ हो रही चोरियों को देखते हुए लोगों का कहना है कि इस समय बाजार में चोरों के हौसले बुलंद हैं।मंगलवार की ही रात बाजार निवासी सन्तोष गुप्ता के राज कान्फ्रेंसरी नामक दुकान में सेंध लगाकर चोरों द्वारा 35 हजार नकदी समेत हजारों के कीमत के सामान की चपत लगा दिए। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read