HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नशीला पाउडर व चोरी की मोबाइल के साथ दो...

JAUNPUR NEWS : नशीला पाउडर व चोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : नशीला पाउडर व चोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में सरपतहां पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को नशीला पाउडर व चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में सराय मोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार मय हमराह कांस्टेबल हिमांशु सिंह, राहुल मिश्रा व सर्वेश गौड़ ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से 23400 नकदी, दो स्क्रीन टच मोबाइल तथा 140 ग्राम नशीला अल्प्राजोलाम पाउडर बरामद किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कोइरीपुर निवासी सद्दाम उर्फ भुनई पुत्र इम्तियाज तथा आजमगढ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र स्थित बक्सपुर गांव निवासी आतीस उर्फ छोटू पुत्र कय्यूम के रूप में हुई।गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त स्थानीय थाने में भारतीय दण्ड विधान की धारा 380/411 से सम्बन्धित थे तथा सद्दाम उर्फ भुनई के विरूद्ध विभिन्न संगीन धाराओं में कुल 7 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read