HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : समाचार पत्र विक्रेताओं के भवन का अब होगा सुन्दरीकरण

JAUNPUR NEWS : समाचार पत्र विक्रेताओं के भवन का अब होगा सुन्दरीकरण

JAUNPUR NEWS : समाचार पत्र विक्रेताओं के भवन का अब होगा सुन्दरीकरण

समाजसेवी/भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने दिये ढाई लाख रूपये
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जौनपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ भवन के सुंदरीकरण के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने ढाई लाख रूपये की पहली किस्त संघ को दिया। इस आशय जानकारी देते हुये संघ के अध्यक्ष राम सहारे मौर्य ने बताया कि गत दिवस रेनकोट वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने संघ के भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए बिना कुछ मांगे ही भवन को गोद लेते हुए कहा था कि हम हर संभव सहयोग करेंगे। इस भवन की जो दशा है, उसको देखते हुए अगर इसका सुंदरीकरण नहीं हुआ तो यह भवन गिर सकता है। इसी को लेकर उन्होंने भवन के सुंदरीकरण कराने का बीड़ा उठाते हुए पहली किस्त का अनुदान समाचार पत्र विक्रेता समिति ट्रस्ट के खाते में डाल दिया। श्री मौर्य ने बताया कि उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द ही भवन के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

अध्यक्ष ने जनपदवासियों से की अपील
जौनपुर। समाचार पत्र विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष राम सहारे मौर्य ने जनपदवासियों से अपील किया कि हमारे समाचार पत्र विक्रेता आपको गर्मी, बरसात एवं कड़ाके की ठंड में देश दुनिया की खबरें नियमित पढ़ाते हैं। आंख खुली और अखबार आपके सामने होता है। ऐसे में समाचार पत्र विक्रेताओं ने बड़ी मेहनत करके अपना भवन रूपी मंदिर का निर्माण कराया है जिसका निर्माण तो हो गया है लेकिन आज तक उसका सुंदरीकरण नहीं हो पाया है। भवन के सुन्दरीकरण में सबसे आगे कदम बढ़ाते हुए समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में आप लोग आगे आकर समाचार पत्र विक्रेता समिति ट्रस्ट के खाते में 442101011036618 में सहयोग कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read