HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मेरी माटी मेरा देश अभियान की निकली कलश यात्रा

JAUNPUR NEWS : मेरी माटी मेरा देश अभियान की निकली कलश यात्रा

JAUNPUR NEWS : मेरी माटी मेरा देश अभियान की निकली कलश यात्रा

आशीष मौर्य
नेवढ़िया, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम कि गुरुवार को विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामनगर विधमौवा में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें कार्यकर्ताओं ने हर घर से मिट्टी व चावल कलश में एकत्रित किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मडियाहूं राजेश सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी अपराजिता सोनकर के नेतृत्व में विकास खण्ड मुख्यालय से यात्रा की शुरुआत कर मुख्य बाजार होते हुए ग्राम पंचायत में घर-घर की मिट्टी और जिस घर में मिट्टी नहीं मिली तो वहां से चावल लिए। इसमें एकत्रित मिट्टी दिल्ली में प्रस्तावित अमृत वाटिका जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश तिवारी, सुनील सिंह, अमित सिंह, मुकेश तिवारी, बलिराम राजभर, मनोज यादव, महेश चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read