बदायूं में धारा 144 लागू
अंकित सक्सेना
बदायूं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार ने बताया कि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा पी0ई0टी0 2023 परीक्षा 28 व 29 अक्टूबर को प्रस्तावित है एवं माह नवम्बर/दिसम्बर में दीपावली, भैया दूज, गुरुनानक जयन्ती/कार्तिक पूर्णिमा आदि के त्योहार मनाये जाने हैं। इसके परिप्रेक्ष्य में यह संम्भव है कि कतिपय अराजक समाज विरोधी, शरारती, सम्प्रदायिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के तत्व समाज में साम्प्रदायिक, जातिगत, वर्गगत, विद्वेष तथा अफवाहें फैलाकर सामाजिक समरता, सद्भाव व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बिगाड़ने का सुनियोजित प्रयास कर सकते है जिसके कारण लोकशान्ति भंग होने की प्रबल संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। ऐसे जन विरोधी तत्वों की अवांछनीय गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। एडीएम प्रशासन ने धारा 144 सी0आर0पी0सी0के अधीन प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद बदायूँ की सीमा में प्रवेश करने वाले क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले तथा विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों के विरूद्ध निम्नवत् निषेधाज्ञात्मक आदेश तात्कालिक प्रभाव से पारित कर दिया है।
साथ ही कहा कि इस आदेश की अवहेलना भा0दं0वि0 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















