JAUNPUR NEWS : अधिवक्ताओं की आजीवन करता रहूंगा मदद: सुभाष
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने जनरेटर, कूलर व शौचालय निर्माण कराने का दिया आश्वासन
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ता संघ सभागार में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पांडेय ने कहा कि मैं आजीवन अधिवक्ताओं की मदद करता रहूंगा। उन्होंने अधिवक्ता संघ सभागार में जनरेटर, कूलर व शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को दोपहर में बार के सभागार अधिवक्ता संघ द्वारा उनका स्वागत किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष चंद्र पांडेय के समक्ष संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने उक्त समस्या को उठाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने तत्काल निजी खर्च से उक्त सुविधा मुहैया कराने की घोषणा कर दी। साथ ही बैठक करने के लिए सभागार में वाल साउंड भी लगवाने का वादा किया है। अगले महीने में अधिवक्ता संघ सभागार में विवेकानंद जी पर एक गोष्ठी आयोजित करने की भी योजना बनाई है। कार्यक्रम के आरंभ में पूर्व मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिनेश चंद्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, इंदुप्रकाश सिंह, हरिणायक तिवारी, महामंत्री बनवारी लाल मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन श्याम सुंदर यादव ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















