जिस समाज का अस्तित्व मिटाना हो, उसका इतिहास मिटा दिया जाता है: डा. जयसिंह
तेजस टूडे सं.
विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा जमैथा में शिक्षा व स्वाभिमान जन जागरण अभियान के दौरान क्षत्रिय प्रशस्ति ग्रंथ के लेखक आद्या प्रसाद सिंह ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास और पूर्वजों को भूल जाता है, वह अपनी दिशा और पहचान दोनों को खो देता है। अपने पूर्वजों के संघर्ष त्याग और उपलब्धियों के प्रति जागरूकता हमें प्रेरणा देती है। क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा. जयसिंह राजपूत ने कहा कि जिस समाज का अस्तित्व मिटाना हो उसका इतिहास मिटा दिया जाता है। एक सशक्त आत्मनिर्भर और अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़े समाज के निर्माण के लिए शिक्षा स्वाभिमान और पूर्वजों के प्रति जागरूकता त्रिवेणी के समान है, जब यह तीनों धाराएं एक साथ मिलती है तो समाज में एक सकारात्मक और स्थाई परिवर्तन होता है। उक्त अवसर पर रतन सिंह परमार, पंकज सिंह, मानसिंह, सोनी सिंह, अर्चना सिंह, शशिप्रभा सिंह, राजेंद्र सिंह, सिद्धि सिंह, करण सिंह, फूलचंद राजपूत, एकता सिंह चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान का चित्र व बच्चों को नोट बुक दिया गया।











