HomeJaunpurJaunpur News: भभौरी में हुआ रोजगार मेले का वृहद आयोजन

Jaunpur News: भभौरी में हुआ रोजगार मेले का वृहद आयोजन

  • भभौरी में हुआ रोजगार मेले का वृहद आयोजन

  • ऐसे आयोजन सरकार की रोजगार देने की एक महत्वाकांक्षी योजना है: एमएलसी

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार एवं सेवायोजन कार्यालय जौनपुर द्वारा वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले मे करीब 1000 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। साथ ही करीब 20 कम्पनियों में 400 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। सरकार की मंशा है कि रोजगार आपके दरवाजे पर आये। आपको कहीं दूर रोजगार ढूढ़ने न जाना पड़े। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ0 समर बहादुर सिंह ने कहा कि यह आयोजन युवाओं और जरुरतमंदों के लिए एक सुनहरा अवसर है। मेले में जिसकी जैसी योग्यता, उसको वैसा काम उपलब्ध कराया जा रहा है। सबको रोजगार का अवसर मिल रहा है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सिकरारा धीरू सिंह, भाजपा जिला मन्त्री देवी प्रसाद सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपध्यक्ष जीतेन्द्र उपाध्याय, महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ0 तिलकराज सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। अन्त में जिला सेवायोजन अधिकारी जे0पी0 पासवान ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

 

 

 

 

Must Read