HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

JAUNPUR NEWS : पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

JAUNPUR NEWS : पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

महेश पाल
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नादियाव के पट्टी गांव निवासी पत्रकार अशोक दूबे ने तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को प्रार्थना पत्र सौंपा। अशोक दूबे ने आरोप लगाया है कि विपक्षियों द्वारा जबर्दस्ती घर के दरवाजे के सामने से नाबदान का पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ। हमारे घर के सामने से यह नाली बनाकर गंदा पानी बहना चाह रहे हैं। जिसको लेकर मेरे द्वारा विरोध किये जाने पर विपक्षी मंगेश दूबे उर्फ विक्की द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज दी गई तथा पुस्तैनी रास्ता बंद करने की भी धमकी दी गई। जिसके बाद अशोक कुमार दूबे ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को प्रार्थना पत्र दिया। उप जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएचओ को निर्देशित किया कि मौके की जांच कर उचित कार्रवाई करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read