HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : देवता भी भारत की मिट्टी का करते हैं यश...

JAUNPUR NEWS : देवता भी भारत की मिट्टी का करते हैं यश गान: डाॅ. उमेश

JAUNPUR NEWS : देवता भी भारत की मिट्टी का करते हैं यश गान: डाॅ. उमेश

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ मिट्टी संचय अभियान
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। विकासखण्ड प्रमुख विद्या तिवारी के ऊंचगांव स्थित निज निवास से कलश यात्रा के साथ मिट्टी संचय अभियान का शुभारम्भ किया गया। मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम के अनुक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि एवं प्रबंधक डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी द्वारा भारी जनसमूह के साथ कलश यात्रा निकालकर सराय मोहिउद्दीनपुर गांव में मिट्टी संचय अभियान के तहत मिट्टी संग्रह किया गया। कार्यक्रम की सार्थकता के सन्दर्भ में डाॅ. तिवारी ने कहा कि देवता भी स्वर्ग में भारत भूमि का यशोगान करते हुये कहते हैं कि धन्य हैं वे लोग जो भारत-भूमि के किसी भाग में उत्पन्न हुये। वह भूमि स्वर्ग से बढ़कर है क्योंकि वहां स्वर्ग के अतिरिक्त मोक्ष की साधना की जा सकती हैं। स्वर्ग में देवत्व भोग लेने के बाद देव मोक्ष की साधना के लिए कर्मभूमि भारत में फिर जन्म लेते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता पवन पाल, ग्राम पंचायत सचिव हरिश्चन्द्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशान्त पाण्डेय, शेर बहादुर सिंह, सुधीर सिंह, विनोद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read