HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पूविवि के अधिकारी व कर्मचारी की बढ़ायी गयी जिम्मेदारी

JAUNPUR NEWS : पूविवि के अधिकारी व कर्मचारी की बढ़ायी गयी जिम्मेदारी

JAUNPUR NEWS : पूविवि के अधिकारी व कर्मचारी की बढ़ायी गयी जिम्मेदारी

बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। इनको काम के प्रति उनकी संवेदनशीलता देखते हुए यह अतरिक्त भार सौंपा गया है। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने जिम्मेदारी से काम करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों की जानकारी लिया। जिसके क्रम में उप कुलसचिव अमृतलाल पटेल को पूर्व आवंटित कार्यों के जिम्मेदारियों के साथ-साथ परीक्षा विभाग के समस्त कार्य देखेंगे। वहीं प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार सिंह को पूर्व आवंटित सम्वध्त्ता विभाग के कार्य के साथ अतिगोपनीय विभाग में स्थानांतरित कर कार्य देखने की जिम्मेदारी दी गई है शैक्षणिक विभाग के वरिष्ठ सहायक राजेंद्र प्रताप सिंह अपने काम और लगन के लिए बेहद संवेदनशील जाने जाते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को कुशलता से निभाते हैं। इनकी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए इन्हें पूर्व की आवंटित कार्य के साथ-साथ कुलपति कार्यालय का भी काम देखने की जिम्मेदारी सौंप गई है। कुलसचिव ने नई जिम्मेदारियां निर्वाहन करने का जोर दिया है। इस संबंध में कुलसचिव महेन्द्र कुमार ने विभाग को पत्र जारी कर जानकारी दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read