JAUNPUR NEWS : ट्रक से साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में बुधवार सुबह 10 बजे ट्रक के नीचे आ जाने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार डेहरी गांव निवासी त्रिलोकीनाथ यादव घर से चौराहे पर जा रहे थे। ट्रक चालक द्वारा वाहन बैक करते समय ट्रक के नीचे आ गये जिसके चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अन्त्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










