HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : स्थापना दिवस पर कक्षा में प्रथम आये विद्यार्थियों को...

JAUNPUR NEWS : स्थापना दिवस पर कक्षा में प्रथम आये विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : स्थापना दिवस पर कक्षा में प्रथम आये विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ज्ञानस्थली इण्टर कॉलेज के 25वें स्थापना दिवस समारोह पर विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा में प्रथम आने वाले भैया—बहनों को साइकिल, चेक एवं पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कक्षा प्राथमिक में स्मृति पटेल, रेहान आलम, निखिल तिवारी, अभय सरोज, अंशिका, मंतशा खान, पुष्कर उपाध्याय को 11 सौ रूपए का चेक दिया गया।

कक्षा 6 में आयुषी द्विवेदी, कक्षा 7 में शिफा खान, कक्षा 8 में साक्षी पटेल, कक्षा 9 में शिवम पटेल, कक्षा 10 में श्रेया उपाध्याय जिन्होंने जिला और प्रदेश में अपना स्थान प्राप्त किया था, सुमित गुप्ता, अंजली पटेल, सुंदर यादव, कक्षा 11 में शिवांश उपाध्याय को साइकिल दिया गया। साथ ही कक्षा 12 की रुचि यादव को भी दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद पांडेय खंड शिक्षा अधिकारी ने किया।

विशिष्ट अतिथि भोलानाथ मिश्रा, लाल बिहारी यादव एवं सदस्य विधान परिषद पंकज पटेल मुख्य अतिथि रहे। संचालन संतोष द्विवेदी ने किया। आभार विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना पाठक ने जताया। इस अवसर पर पंकज मिश्रा, संजय तिवारी, राम इकबाल यादव, मोहसिन हसन, पवन तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read