JAUNPUR NEWS : तेजस टूडे में प्रकाशित खबर का दिखा असर

JAUNPUR NEWS : तेजस टूडे में प्रकाशित खबर का दिखा असर

बिजली विभाग बदल रहा टूटा बिजली का पोल
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज रोड पर कोइरीडीहा बाजार में यात्री प्रतीक्षालय के पास बिजली के पोल में दो सप्ताह पूर्व बाराबंकी से चंदौली टमाटर लादकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में टक्कर मारकर सड़क किनारे पलट गई।

दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पोल नहीं बदला गया थाबीते मंगलवार को तेजस टूडे अखबार ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेते हुए शनिवार को दूसरा पोल लगाया।

इस बाबत बाजारवासियों ने कहा कि तेजस टूडे अखबार में खबर छपते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामला गंभीरता से लिया और पोल बदल दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला