Homeहैदराबादवरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ला ने वालीबाल ग्राउण्ड का किया शुभारम्भ

वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ला ने वालीबाल ग्राउण्ड का किया शुभारम्भ

वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ला ने वालीबाल ग्राउण्ड का किया शुभारम्भ

हैदराबाद। बिहार सहयोग समिति तेलंगाना द्वारा इंदिरा नेहरू नगर मल्काजगीरी, सिकंदराबाद दुर्गा माता मंदिर परिसर में वॉलीबॉल ग्राउंड का शुभारम्भ वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल ने फीता काटकर किया। वॉलीबॉल ग्राउंड का शुभारंभ करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। प्राचीन समय से ही खेल हमारे जीवन के अभिन्न अंग है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल से चौमुखी विकास होता है। खेल बच्चों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की राह दिखाता है। बिहार सहयोग समिति तेलंगाना ने विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक कार्यों के साथ खेलों को बढ़ावा देकर एक अच्छा कार्य किया है। इस अवसर पर हरीश यादव, जयंत यादव, सतीश यादव, सागर भगत, पंचम भगत, ललन पंडित, चंद्रदेव सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read