HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : देश की मिट्टी के कण-कण में तिरोहित है भारत...

JAUNPUR NEWS : देश की मिट्टी के कण-कण में तिरोहित है भारत की गौरव गाथा: डाॅ. उमेश

JAUNPUR NEWS : देश की मिट्टी के कण-कण में तिरोहित है भारत की गौरव गाथा: डाॅ. उमेश

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में निकाली गयी कलश यात्रा
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रमुख प्रतिनिधि एवं प्रबंधक डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय ऊंचगांव से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेते हुए घर-घर पहुंचकर मातृभूमि की पवित्र मिट्टी का संचय किया। मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारम्भ पंच प्रण से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए डाॅ. तिवारी ने कहा कि देश की पावन मिट्टी के कण कण में भारत की गौरवगाथा तिरोहित है। भारत की एकता और अखण्डता अक्षुण रखने के लिये अमृत वाटिका के सर्जन हेतु घर-घर से मिट्टी एकत्र की जा रही है जो देशवासियों के शौर्य त्याग और बलिदान के प्रतीक के रूप में वन्दनीय है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव जितेन्द्र शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष ह्रदय नारायण शुक्ल, प्रशान्त पाण्डेय, अमित मिश्र, डॉ. राकेश चंद्र तिवारी, अच्छेलाल मिश्र, अवधेश मिश्र, दान पति पाण्डेय, दयाराम पाण्डेय, राजेश उपाध्याय, शिवकुमार, तेज प्रताप सिंह, संतोष तिवारी, मुकेश तिवारी, विनोद पाण्डेय, चन्द्र भूषण सिंह, संतोष मौर्य, नितिन सिंह, केसरी नंदन मिश्र, विजय नारायण सिंह, उमेश चंद्र गुप्ता, अवधेश मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read