HomeTrendingबाल संस्कार केन्द्र का हुआ उद्घाटन

बाल संस्कार केन्द्र का हुआ उद्घाटन

बाल संस्कार केन्द्र का हुआ उद्घाटन

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। आज के भौतिक युग में माता-पिता की मुख्य चिंता बच्चों में संस्कार की कमी होना है। बच्चों के अंदर संस्कार के सृजन में विश्व हिंदू परिषद “बाल संस्कार केंद्र” प्रारंभ किया गया है। इस बाल संस्कार केंद्र पर उन बच्चों में संस्कार सृजन का काम किया जाएगा जिसको करने में माता-पिता अपने को विफल मान रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद काशी महानगर मातृशक्ति सह संयोजिका सीमा तिवारी के प्रयास से महानगर के प्रथम बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महला द्वारा मंजू पांडे के आवास पर किया गया। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी की क्षेत्र संयोजिका कल्पना एवं दुर्गा वाहिनी की प्रांत सह संयोजिका शुभांगी के अतिरिक्त आनंद महानगर मंत्री, अनीता सिंह महानगर उपाध्यक्ष, विजय कृष्ण महानगर सेवा प्रमुख, सीमा सिंह महानगर सह सेवा प्रमुख एवं रश्मि पाठक प्रखण्ड अध्यक्ष के अतिरिक्त सैकड़ों छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read