HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी ने पानी बचाने के लिये लोगों...

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी ने पानी बचाने के लिये लोगों को किया जागरूक

JAUNPUR NEWS : जेसीआई शाहगंज सिटी ने पानी बचाने के लिये लोगों को किया जागरूक

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी ने जेसी सप्ताह के दूसरे दिन जल संचयन विषय पर संगोष्ठी आयोजित कर रैली निकाली। पुरानी बाजार स्थित आदर्श शांति शिक्षण संस्थान में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बच्चों को पानी के महत्व और उन्हें बचाने के लिये जागरूक किया गया। इसके बाद बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। जेसीआई शाहगंज सिटी के जेसी सप्ताह चेयरमैन विवेक सोनी ने बताया कि जेसी सप्ताह के दूसरे दिन आदर्श शांति शिक्षण संस्थान में बच्चों को पानी बचाने के लिये प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को बताया कि कैसे भूगर्भ जल की मात्रा कम होती जा रही है और उसके क्या कारण हैं। बच्चों को पानी बचाने के मूलभूत तरीके भी बताये गये और उन्हें अपने परिजनों पर भी ध्यान रखने की अपील की। इसके बाद बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और आसपास के लोगों को पानी बचाने के प्रयास करने के लिये जागरूक किया। संस्थान के प्रबंधक सचिन वर्मा एडवोकेट ने संस्था की पहल की सराहना की। संस्था ने सरस्वती शिशु मंदिर में स्वच्छ पेयजल परियोजना यंत्र का निरीक्षण किया और उसमें जरूरी सुधार करवाये। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष आशीष जायसवाल, अश्विनी यादव, आशीष प्रीतम, कार्तिक अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read