HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में 21 लोगों...

JAUNPUR NEWS : मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

JAUNPUR NEWS : मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आधा दर्जन गिरफ्तार, अन्य की तलाश में की जा रही छापमारी
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में 5 लोग पकड़े गए हैं जिनका चालान भेज दिया गया। कोतवाल जेपी यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मालूम हो कि नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से परेशान होकर केराकत ब्लॉक क्षेत्र के बराई, बेहड़ा तथा आसपास के अनेक गावों के अनेक तथाकथित किसानों ने गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्रीय सांसद वीपी सरोज का पुतला फूंका। इस मौके पर नाराज लोगों ने मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की।
मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला पुतला जलाये जाने की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात 20 नामजद और 1 अज्ञात सहित 21 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा, 147, 153, 341, 504, 505 (2) और (6) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामले में अब तक आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल जेपी यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दूसरी ओर इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के परिजनों की शिकायत है कि जो घटना में शामिल थे, पुलिस उन्हें नहीं पकड़कर उसे गिरफ्तार की है जिनका घटना से दूर दूर तक संबंध नहीं है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read