HomeJaunpurJaunpur News: चौकी प्रभारी को दी गयी भावभीनी विदाई

Jaunpur News: चौकी प्रभारी को दी गयी भावभीनी विदाई

  • चौकी प्रभारी को दी गयी भावभीनी विदाई

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी पर लंबे समय से तैनात चौकी प्रभारी अरविंद यादव को शुक्रवार को चंदौली जिले के लिए रवानगी कर दी गई। स्थानांतरण की खबर मिलते ही चौकी पुलिसकर्मी और स्थानीय निवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। अपने मिलनसार स्वभाव और सक्रिय भूमिका के कारण श्री यादव ने क्षेत्रवासियों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया था। कई जटिल मामलों को संवाद और समझदारी से सुलझाकर उन्होंने शांति व्यवस्था कायम रखी जिससे वे सभी के चहेते बन गये। उनकी विदाई के समय स्थानीय लोग और विभागीय सहयोगी भावुक नजर आये। नवागत चौकी प्रभारी शैलेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित विदाई समारोह में ग्राम प्रधान मनोज यादव, रामजीत यादव, हसन अब्बास, रविन्द्र गुप्ता, विनोद यादव, श्रवण पाल सहित हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, कांस्टेबल सर्वेश गौड़ और अनिल निषाद मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read