JAUNPUR NEWS : कथावाचक ने श्री कृष्ण के बाल लीला का किया वर्णन
वीके सिंह
जफराबाद, जौनपुर। भगवान श्री कृष्ण ने गोपिकाओं के घर ग्वाल बाल के साथ माखन खाया। उसके बाद भी गोपिकाओं को झूठा बताया। यह बातें सोमवार को वीरभानपुर गांव में पंडित रमेश चन्द्र मिश्र के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए काशी से आये कथावाचक पंडित जय किशोर शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि माँ यह सब गोपिकाओं की चाल है। वह मुझे बिना किसी गलती के आपसे दण्ड दिलवाना चाहती हैं। यह बातें भी जब माता यशोदा नहीं मानी तो उन्होंने तमाम तरीके से माँ को यह मानने पर मजबूर कर दिया कि उन्होंने माखन की चोरी नहीं की। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बचपन की जो लीला माता यशोदा के साथ बिताया वह अद्वितीय थी। इसके पूर्व शास्त्री जी का रमेश चन्द्र मिश्र, श्याम नारायण पाठक, मनमोहन मिश्रा, रविन्द्र नाथ उपाध्याय, सत्य प्रकाश सिंह, वीरेन्द्र सिंह, रामजनम सिंह, निखिल मिश्र, हिमांशु मिश्र आदि ने माल्यर्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सन्तोष मिश्र, प्रदीप श्रीवास्तव, राममिलन राजभर, ध्रुव कुमार मिश्र, अतुल दुबे, गुड्डू पांडेय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










