गांधी जयन्ती समारोह को लेकर हुई बैठक

गांधी जयन्ती समारोह को लेकर हुई बैठक

केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। गांधी जयंती समारोह 2 अक्टूबर को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रातः काल प्रभात फेरी, शहीद उद्यान में गांधी जी की प्रतिमा पर मालार्पण, सभी सरकारी भवनों पर झण्डारोहण, कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी, सायंकाल घन्टाघर प्रागण में गाँधी जी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी एवम स्कूली छात्र छात्रओं का विभिन्न कार्यक्रम होंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने विगत वर्ष के कार्यक्रम को बताते हुए समिति के सदस्यों से सुझाव लिए जिसमे जिला समारोह समिति जे वरिष्ठ सदस्य/पत्रकार कृष्ण गोपाल वर्मा ने गाँधी के जीवन पर आधारित प्रदर्शन घंटाघर के सभाकक्ष में आयोजित करने का सुझाव दिया जिस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित प्रदर्शनी को आयोजित करने का निर्देश दिया। उक्त अवसर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा सभी लोग गांधी जयंती को मिलाकर विभिन्न कार्यक्रम करें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, एसडीएम नवनीत सेहरा, एसडीएम सिद्धार्थ यादव एसडीएम चन्द भानु सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला