JAUNPUR NEWS : सपा प्रदेश सचिव राजेश का हुआ भव्य स्वागत
संजय शुक्ल
जौनपुर। अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव फौजी की अगुवाई में नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी राजेश यादव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महासचिव दिनेश यादव फौजी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा एक संघर्षशील, जमीन से जुड़े व्यक्ति को प्रदेश कमेटी में सचिव बनाकर एक संदेश देने का काम किया है। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम जायसवाल, जिला सचिव डॉ. जैन बहादुर यादव, विकास यादव, संतोष यादव, पिंटू यादव, शैलेश यादव, अनिल दुबे, विकास यादव, चिंटू, सुरेश, राकेश प्रबुद्ध पाल आदि मौजूद है। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव डॉ. जंग बहादुर यादव ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










