Jaunpur News : भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की जिला व नगर युवा इकाई की कार्यकारिणी गठित

Jaunpur News : भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की जिला व नगर युवा इकाई की कार्यकारिणी गठित

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक सिविल लाइन के पास स्थित एक होटल में हुई जहां मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जिलाध्यक्ष युवा इकाई अजय गुप्ता की उपस्थिति में जिला एवं नगर युवा इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। प्रथम चरण में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, नगर अध्यक्ष सर्वेश जयसवाल एवं नगर महामंत्री संजय केडिया को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जिला युवा अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।

घोषणा के अनुसार जिला महामंत्री युवा इकाई अभिताष गुप्ता, उपाध्यक्ष विष्णु सहाय, अभिषेक बैंकर, संजीव साहू, कोषाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, सह कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, राजेन्द्र सेठ, संगठन मंत्री मोहम्मद बिस्मिल्लाह, दिलीप साहू, जिला मंत्री रसल बरनवाल, रवि शर्मा, गोपाल जी साहू, राहुल मौर्या, संयुक्त मंत्री राहुल साहू, अरुण केसरी, सिराज अहमद, विपुल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी आलोक सेठ चुने गये। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शशि गुप्ता, जय सिंह मौर्या, अभिषेक गुप्ता, राजेश किशोर की घोषणा हुई। इसी तरह नगर युवा इकाई के अध्यक्ष अमित जायसवाल ने कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, सह कोषाध्यक्ष श्याम सोंथालिया, उपाध्यक्ष अखिलेश प्रकाश मौर्य, महेश सेठ, विनय गुप्ता, संगठन मंत्री घनश्याम गुप्ता, उज्ज्वल बरनवाल, नगर मंत्री नितिन सोनकर, अंकित केडिया, यश बैंकर, संयुक्त मंत्री हिमांशु अग्रहरि, रितेश साहू, सोशल मीडिया प्रभारी अनुज दुबे, सह सोशल मीडिया प्रभारी दीपक केडिया बनाये गये। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य राम सोन्ंाालिया, नीरज विश्वकर्मा, रमन हरलालका, पूर्णेन्दु सिंह, रोहित साहू, गौरव सिंह बनाये गये।

विशेष अतिथि नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल एवं नगर महामंत्री संजय केडिया ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुये संगठन हित में कार्य करने को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने व्यापारिक हित की लड़ाई में नौजवान कार्यकारिणी के व्यापारिक साथियों को सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। साथ ही आश्वस्त किया कि व्यापारी हित की लड़ाई में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल सदैव अग्रणी भूमिका निभायेगी। नवचयनित जिला महामंत्री युवा इकाई अमिताभ गुप्ता ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। संचालन जिला मंत्री मनीष देव ने किया। इस अवसर पर निखिलेश सिंह संरक्षक, शशांक सिंह पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महासमिति, अवनींद्र तिवारी, निशाकांत द्विवेदी, अश्वनी श्रीवास्तव, मनमोहन सिंह, जयकिशन साहू, रवि अग्रहरी, अजीत सोनकर, नीरज श्रीवास्तव, विनोद मौर्य, अनिल सेठ, मनीष गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent