साथी के निधन पर सम्पादक मण्डल ने जताया शोक
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई ने रविवार को कैम्प कार्यालय पर शोकसभा किया जहां शान्ति संसार के सम्पादक रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव 73 वर्ष के निधन पर शोक जताया गया।
अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में उपस्थित सम्पादकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही कहा कि दुख की इस घड़ी में परिजनों को भगवान शक्ति दें। सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह अत्यन्त दुःखद एवं हृदयविदारक है। श्री श्रीवास्तव के निधन से पत्रकारिता जगत सहित हम सभी के लिये अपूरणीय क्षति है। शोकसभा का संचालन महासचिव डा नौशाद अली ने किया। शोकसभा में सम्पादक मण्डल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने शोकसभा करके श्री श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया। साथ ही कहा कि उनका चला जाना जौनपुर पत्रकारिता के लिये बहुत बड़ी क्षति है। शोकसभा में तमाम पत्रकार, छायाकार आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा तमाम पत्रकारा संगठनों ने जगह—जगह शोकसभा करके श्री श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया। बता दें कि श्री श्रीवास्तव का गत दिवस हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया था जिनका अन्तिम संस्कार नगर के राम घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके एकमात्र पुत्र शिवम श्रीवास्तव ने दिया।











