HomeJaunpurJaunpur News : घर से स्कूल निकले छात्र का शव रेलवे ट्रैक...

Jaunpur News : घर से स्कूल निकले छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Jaunpur News : घर से स्कूल निकले छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों में मचा कोहराम

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के जंघई रोड पर स्थित एक स्कूल का छात्र जो घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में प्रतापगढ़ जनपद के पृथ्वीगंज के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला। छात्र के मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। बताते है कि प्रयागराज जनपद के सराय ममरेज थानान्तर्गत पतईयां गांव निवासी राधवेन्द्र प्रताप सिंह मुंगराबादशाहपुर के जंघई रोड स्थित मण्डी समिति के निकट किराए का माकान लेकर परिवार के साथ रहते है। राघवेन्द्र का 14 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह गुरूकुल पब्लिक स्कूल मे कक्षा 6 का छात्र है।

सोमवार को सुबह वह अपनी बहन के साथ साईकिल से स्कूल के लिए निकला लेकिन वह स्कूल में न जाकर कही और चला गया। स्कूल बन्द होने के पहले स्कूल के प्रबन्धक विशम्भर दूबे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया कि स्कूल के ड्रेस मे एक बच्चे का शव वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखण्ड पर प्रतापगढ जनपद के पृथ्वीगंज के निकट मिला है। फोन पर सूचना मिलते ही वह तत्काल उसके क्लास रूम में गए तो आदित्य सिंह अपनी कक्षा मे मौजूद नहीं था। प्रबन्धक ने परिजनों से आदित्य के सम्बन्ध में जानकारी किया तो पता चला कि वह सुबह ही घर से स्कूल के लिए निकला है। प्रबन्धक द्वारा मिली सूचना पर परिजन तत्काल स्कूल पहुँचे और फोटो देखकर बच्चे की पहचान करते हुए दहाड़े मारकर रोने लगे।

पुलिस को सूचना देते हुए परिजन देर रात पृथ्वीगंज पहुंचे और शव की शिनाख्त आदित्य सिंह के रूप में किया। मृतक आदित्य का स्कूल बैग ट्रेन की बोगी में अमेठी से बरामद किया गया। छात्र घर से स्कूल के लिए निकला था वह प्रतापगढ़ कैसे पहुंचा और क्यों गया इसको लेकर परिजन सहित सभी शुभचिन्तक परेशान है। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे के साथ कुछ न कुछ अनहोनी हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read