HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विधायक तूफानी सरोज का जन्मदिन सपाइयों ने गर्मजोशी से...

JAUNPUR NEWS : विधायक तूफानी सरोज का जन्मदिन सपाइयों ने गर्मजोशी से मनाया

JAUNPUR NEWS : विधायक तूफानी सरोज का जन्मदिन सपाइयों ने गर्मजोशी से मनाया

चेयरमैन प्रतिनिधि डा. सरफराज खान ने सपाजनों संग पूर्व सांसद का किया स्वागत
केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। पूर्व सांसद व केराकत विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान सपा विधायक तूफानी सरोज का जन्मदिन उनकी मौजूदगी में नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि के नेतृत्व में सपाइयों ने मनाया।

रविवार को नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे राहीला के आवास पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान के नेतृत्व में सपाजनों ने पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक तूफानी सरोज का 66वां जन्मदिन उनकी मौजूदगी में केक काटकर मनाया। इस दौरान सपाजनों ने श्री सरोज को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनके जन्मदिन पर बधाई दिया।

इसी क्रम में डा. सरफराज ने कहा कि तूफानी सरोज नेक दिल इंसान है। गरीबों, वंचितों तथा मजदूरों की आवाज को बुलंद करते हुए उनकी हमेशा मदद की है। कार्यकर्ताओ द्वारा दिये गए इस स्नेह पर विधायक श्री सरोज ने चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ खान सहित सभी सपाजनों का आभार जताया।

इस अवसर पर चेयरमैन जफराबाद उम्मे राहीला, डॉ. सरफराज खान, फिरोज खान, कय्यूम अंसारी, सिराज खान, संजय राजभर, ओवैस खान, शिव मूरत सरोज, फिरोज, अजहर, शाहनवाज, प्रदीप वर्मा सहित तमाम लोग लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read