HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सेवानिवृत्ति पर होमगार्ड को दी गयी विदाई

JAUNPUR NEWS : सेवानिवृत्ति पर होमगार्ड को दी गयी विदाई

JAUNPUR NEWS : सेवानिवृत्ति पर होमगार्ड को दी गयी विदाई

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाने पर तैनात होमगार्ड नरेन्द्र बहादुर माली व फूलचन्द विश्वकर्मा के सेवानिवृत्ति होने पर रविवार को जलालपुर थाना परिसर में प्रदीप दुबे अध्यक्ष होमगार्ड की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता/समाजसेवी चन्दन सेठ व जलालपुर थानाध्यक्ष राम सरिख गौतम रहे।

मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि इनके साथ कार्य करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है। सभी सरकारी कर्मी को कभी न कभी सेवानिवृत्त होना है। चन्दन सेठ ने सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की कार्यों की जमकर सराहना किया और बताया यह परंपरा है कि 60 साल के बाद हर किसी को सेवानिवृत्त होना है। इस दौरान श्री सेठ सहित थानाध्यक्ष ने नरेन्द्र बहादुर माली व फूलचन्द प्रजापति को फूल, माला, शाॅल, अंगवस्त्रम, साइकिल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बृजभूषण उपाध्याय प्लाटून कमांडर, कृपाशंकर दुबे प्लाटून सहायक कमांडर, सतीश उपाध्याय उपाध्यक्ष, सुनील मिश्रा संगठन मंत्री, सुशील उपाध्याय संरक्षक, राजेश यादव कोषागार मंत्री, संजय यादव, विरेन्द्र यादव, मुहम्मद आजाद, रविन्द्र लाल, चन्द्रशेखर सिंह, जगपत यादव, चन्द्रशेखर वर्मा, छेदी लाल मिश्रा, शिवधनी शर्मा, संत लाल मिश्रा, महेन्द्र राम, दलसिंगार यादव, प्रेमचन्द चौबे, मुन्नी लाला राम, लाल बिहारी सरोज सहित तमाम पुलिसकर्मी, चौकीदार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read