HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट ने चेयरमैन व सभासदों का...

JAUNPUR NEWS : प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट ने चेयरमैन व सभासदों का किया सम्मान

JAUNPUR NEWS : प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट ने चेयरमैन व सभासदों का किया सम्मान

जौनपुर। लखनपुर (हिसामपुर) में स्थित सम्राट अशोक भवन पर रविवार को प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में नगर निकाय चुनाव में मौर्य समाज के नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन ट्रस्ट द्वारा किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रामसूरत मौर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में जौनपुर के सभी नगर पालिका और पंचायत से मौर्य समाज के नवनिर्वाचित सभासदों को बुलाया गया था।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद जौनपुर से नवनिर्वाचित सभासद जगदीश प्रसाद मौर्य उर्फ गप्पू, संतोष मौर्य, जयसिंह मौर्य, रेखा मौर्य, शशि मौर्य, ममता मोर्या, नगीना देवी, राजेंद्र मौर्य, नगर पंचायत कजगांव से सभासद आलोक मौर्य, रितेश मौर्य, नगर पंचायत मछलीशहर से सभासद गुलाब मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, नगर पंचायत बदलापुर से सभासद हरीनाथ मौर्य, नगर पालिका परिषद गौराबादशाहपुर से सभासद रितेश मौर्य, नगर पंचायत मड़ियाहूं से सभासद अर्चना मौर्या, रवि मौर्य को प्रशस्ति पत्र, सम्राट अशोक की लाट व महामानव तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मौर्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम मौर्य ने किया।

इस अवसर पर मौर्य शाक्य सभा के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य, ट्रस्ट के प्रबंधक राम जियावन मौर्य, सचिव डा लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, कोषाध्यक्ष महेंद्र मौर्य, दूधनाथ मौर्य, संजय मौर्य, एडवोकेट कैलाश नाथ मौर्य, संतोष मौर्य, रणजीत मौर्य, रामजीत मौर्य, डा हीरा लाल मौर्य, रामजीत मौर्य, नरसिंह मौर्य, पत्रकार पंकज मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read