HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चौकियां धाम में कथा स्थल का प्रशासन ने किया...

JAUNPUR NEWS : चौकियां धाम में कथा स्थल का प्रशासन ने किया निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : चौकियां धाम में कथा स्थल का प्रशासन ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम स्थल, मंच स्थान, पार्किंग आदि का लिया जायजा
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में अक्टूबर माह में पांच दिवसीय हनुमत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के शिष्य कथावाचक आचार्य रामचन्द्र दास जी के मुखार बिंदु से कथा श्रवण का मौका जनपदवासियों को मिलेगा। वहीं इस कथा में बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एवं साधु संतों के आगमन को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। एसपी सिटी बृजेश कुमार ने शीतला चौकियां धाम स्थित तालाब को देख उसमें स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कहा कि तालाब की रेलिंग पर तालाब की गहराई को लेकर चेतावनी संदेश लिखकर टंगवाया जाय तथा कैमरे लगवाए जाएं। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर जाकर निरीक्षण करते हुए आयोजकों के साथ कार्यक्रम स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम स्थल के ऊपर गुजर रहे बिजली के तार को हटवाने व स्थल के अगल बगल साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का दिशा निर्देश दिये। कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से फायर बिग्रेड, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम के लिये स्थान सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम आयोजक मां शीतला कार्य समिति के अध्यक्ष, मंदिर ब्राम्हण अध्यक्ष, ब्राम्हण पुरोहित महंथ विनय त्रिपाठी, संजय माली कोषाध्यक्ष, अनिल सोनकर उपाध्यक्ष कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे जिला प्रशासन से विचार विमर्श करते हुए मंच स्थान, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था पर मंथन किया। यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ल ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर अपनी बात कही। कथा स्थल की वीडियोग्राफी जिला प्रशासन द्वारा कराई गई। कार्यक्रम को लेकर लगभग एक घंटे तक चले मंथन के बाद प्रशासन ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, एसपी सिटी ब्रिजेश कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला समेत मन्दिर प्रबंधक अजय पंडा, आनन्द त्रिपाठी, अनिल सोनकर, संजय माली, भजन गायक रविन्द्र सिंह ज्योति, सुजीत त्रिपाठी, गुड्डू त्रिपाठी, आकाश गिरी, पप्पू त्रिपाठी, लडडू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read