HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पौधरोपण से करें प्रकृति का अनुपम श्रृंगार: विधायक

JAUNPUR NEWS : पौधरोपण से करें प्रकृति का अनुपम श्रृंगार: विधायक

JAUNPUR NEWS : पौधरोपण से करें प्रकृति का अनुपम श्रृंगार: विधायक

डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। पौधरोपण जन आन्दोलन अभियान के अनुक्रम में स्थानीय विधायक रमेश सिंह ने पलिया गांव स्थित सरोवर के किनारे पौधरोपण कर लोगों को पौधरोपण के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये वनों का विस्तार करना आवश्यक है। वृक्षों से प्रकृति एवं पर्यावरण दोनों का संरक्षण होता है। वर्तमान परिवेश में हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम एक पौधरोपण करने का संकल्प लेकर वृक्षों से प्रकृति का अनुपम श्रृंगार करें। वृक्ष धरा के आभूषण हैं। जहां एक ओर वृक्षों से ही हमें शुद्ध प्राणवायु प्राप्त होती है। वहीं एक ही सुन्दर वृक्ष अपनी सुगन्ध बिखेरकर पूरे वातावरण को सुगन्धित कर देता है। पौधरोपण कार्यक्रम में फलदार वृक्ष आम, अमरूद तथा बरगद और ढिठोर के पौधे लगाये गये। कार्यक्रम का संयोजन ग्राम प्रधान राधा देवी ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द, पंचम कुमार बिन्द, राजेश उपाध्याय, हंसू बिन्द, फिरतू राम बिन्द, लाल बहादुर शर्मा, राम केदार बिन्द, त्रिभुवन प्रजापति, राम करन, कृष्ण नाथ, शोभ नाथ, छोटे लाल, सिया राम आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read