HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पुलिस ने गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : पुलिस ने गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : पुलिस ने गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार

अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गोविन्द देव मिश्र मय हमराह देखभाल क्षेत्र व गश्त के दौरान मिली सूचना पर अभियुक्त नितेश सरोज पुत्र गौरीशंकर सरोज निवासी ग्राम परियत थाना बरसठी को मेन रोड परियत नहर पुलिस के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उक्त अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गोविन्द देव मिश्र के अलावा उ.नि. धर्मदेव प्रसाद, हे.का. रमाकान्त यादव, का. चंचल यादव, का. अंकित राय शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read