HomeJaunpurJaunpur News: पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न शाखाओं एवं यूपी-112 के वाहनों का...

Jaunpur News: पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न शाखाओं एवं यूपी-112 के वाहनों का किया निरीक्षण

  • पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न शाखाओं एवं यूपी-112 के वाहनों का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेते हुये परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट एवं अनुशासन का अवलोकन करते हुये वर्दी को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने हेतु नियमित व्यायाम एवं ड्रिल करने के निर्देश दिये।
परेड के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव एवं कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में यूपी-112 के वाहनों का निरीक्षण कर वाहनों के उचित रख—रखाव, साफ-सफाई एवं उनमें उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिये गये।
तत्पश्चात अर्दली रूम किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read