JAUNPUR NEWS : धूमधाम से मनाया गया धर्मा देवी महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव
विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेलापार में धर्मा देवी महाविद्यालय का 10वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धर्मा देवी महाविद्यालय की स्थापना इस ग्रामीण क्षेत्र में जिस उद्देश्य से की गई है उसके पीछे सिर्फ शिक्षा देना ही नहीं बल्कि इस विद्यालय के बच्चों से उम्मीद है कि शिक्षा ग्रहण करना ही आपकी जिम्मेदारी नहीं है यहां शिक्षा ग्रहण करके आपको डीएम, एसपी, डाक्टर, इन्जीनियर, वैज्ञानिक, जज, बनना है। अपने जिले का नाम रोशन करना है। तभी इस धर्मा देवी महाविद्यालय की स्थापना करने वाले का सपना साकार होगा। आप जैसे बच्चों से ही इस देश का भविष्य निर्भर है। शिक्षा वह ताकत है जिससे दुनिया का हर मुकाम हासिल कर सकते हैं लेकिन अगर आपके पास शिक्षा नहीं है तो सारी सम्पदा बेकार है। वहीं बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किया गया। प्रबंधक विकास यादव ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धर्मा देवी महाविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य केवल इतना ही था कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई में कठिनाई होती थी और इस क्षेत्र में शिक्षा की बहुत कमी थी जिसके कारण मेरे नाना स्व. सहदेव राम यादव की प्रेरणा और आशीर्वाद से इस महाविद्यालय का स्थापना कर सका। आगे इस महाविद्यालय में और भी शिक्षा बढ़ाने का प्रयास करता रहूंगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राहुल त्रिपाठी सूर्यभान यादव मौजूद रहे। इस मौके पर ठाकुर दिन यादव, डा. सुधीर श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा, तोशिका श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, प्रभात यादव, मनोज कुमार, अरविंद कुमार यादव, सुनील मौर्या, मंगला यादव, अतुल यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










