HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डीएम ने शान्ति समिति की बैठक में दिये आवश्यक...

JAUNPUR NEWS : डीएम ने शान्ति समिति की बैठक में दिये आवश्यक दिशा निर्देश

JAUNPUR NEWS : डीएम ने शान्ति समिति की बैठक में दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर। मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि वे त्योहार को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्वक एवं परंपरागत तरीके से मनाएं। साथ ही ई०ओ० को निर्देशित किया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ताजिया रखने वाले स्थान एवं मार्गों की साफ-सफाई कराई जाए तथा स्ट्रीट लाइट्स लगाए जाय। एक्स० ई०एन० (जलनिगम) को निर्देशित किया कि सड़कों पर यदि गड्ढे हो या जलभराव की स्थिति हो तो उसे ठीक कराया जाए। एक्स ई०एन० (विद्युत) को निर्देशित किया कि लूज विद्युत केबल/तार हटाए जाएं।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी व सी०ओ० को निर्देशित किया कि ताजिया से संबंधित विवादित स्थल को पूर्व से ही चिन्हित करते हुए पुलिस प्रशासन व संबंधित शांति समिति के सदस्यों के साथ सामंजस्य स्थापित कर निदान कराया जाना सुनिश्चित किया जायय। जिन स्थानों पर पूर्व में ताजिया रखे जाते थे, इस वर्ष भी वहीं पर रखे जाएंगे। ताजिया के मार्ग को लेकर यदि कोई विवाद संज्ञान में आता है तो ऐसे मार्गों को चिन्हित करते हुए तत्काल समाधान कराया जाना सुनिश्चित करें। तहसील सहित सभी स्थानों पर शांति समिति की बैठक की जाए। जिन स्थानों पर चिकित्सकीय टीम की आवश्यकता हो तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराए जाने हेतु तैयारी पूर्व में ही कर ली जाए। ताजिया की ऊंचाई परंपरागत मानक पर आधारित होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की बिजली, पेयजल, साफ-सफाई इत्यादि की व्यवस्था त्यौहार से पूर्व कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबार चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह, शांति समिति के संभ्रांत माननीयगण सहित संबंधित अधिकारीगण एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read