JAUNPUR NEWS : देश में संचालित नीमा की शाखाओं में शाहगंज सबसे विकसित व सक्रिय: डा. उमाशंकर पाण्डेय
नीमा के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में जुटे तमाम चिकित्सक
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एशोसिएशन (नीमा) के बैनर तले संगठन के 25 वर्ष पूरे होने नगर के एक होटल में सिल्वर जुबली कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा. उमाशंकर पाण्डेय ने कहा कि इस समय पूरे देश में नीमा की कुल 1153 शाखाएं और 113 शाखाएं उत्तर प्रदेश में संचालित हो रही हैं।
इनमें से शाहगंज की शाखा सबसे सक्रिय और विकसित शाखा है। नीमा की शाहगंज इकाई जौनपुर के 80 प्रतिशत गरीबों और मरीजों की सेवा करती चली आ रही है जिसमें जनपद के सभी चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। इस कार्यक्रम में हर पैथी के डॉक्टरों का शामिल होना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा उद्देश्य सभी मरीजों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराना है।
इसी क्रम में शाहगंज इकाई के अध्यक्ष डा. शौकत खान ने कहा कि आयुर्वेद, यूनानी की समन्वित संगठन नीमा हर मौके पर समाजसेवा और मरीजों की सस्ती चिकित्सा उपलब्ध कराता आया है और आगे भी निरन्तर जारी रहेगा। नीमा मेधावी छात्रों को चयनित कर जरूरतमन्दों की पढाई का पूरा खर्च उठाएगी। कार्यक्रम का आरम्भ डा. अमजद अंसारी ने किया। संचालन डा. सरफुद्दीन आज़मी ने किया।
इस अवसर पर डा. खुर्शीद आलम, डा. डीसी तिवारी, डा. बलवंत सिंह, डा. उमर, डा. नदीम खान, डा. फारूक अरशद, डा. जेपी दुबे, डा. अभिषेक रावत, डा. अतुल यादव, डा. तारिक शेख, डा. अबु सालेह, डा. रेहान, डा. अब्दुल्लाह, डा. जुबेर अंसारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













