HomeJaunpurJaunpur News: सर्वेश सिंह बनाये गये भारतीय सद्भावना मंच के जिलाध्यक्ष

Jaunpur News: सर्वेश सिंह बनाये गये भारतीय सद्भावना मंच के जिलाध्यक्ष

  • सर्वेश सिंह बनाये गये भारतीय सद्भावना मंच के जिलाध्यक्ष

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भारतीय सद्भावना मंच के केंद्रीय व प्रांतीय नेतृत्व द्वारा सर्वेश सिंह की योग्यता, निष्ठा एवं सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया। इस मनोनयन की घोषणा भारतीय सद्भावना मंच के संस्थापक डाॅ. इंद्रेश कुमार (आर.एस.एस.), राष्ट्रीय संयोजिका साध्वी माँ कल्पना अरुंधति, प्रदेश अध्यक्ष अमित जैन नायक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मयंंक सिंह की सहमति व दिशा-निर्देश पर की गयी। सर्वेश सिंह की यह नियुक्ति 2 वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगी।

संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि सर्वेश सिंह अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और मंच के उद्देश्यों व सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

अपनी नियुक्ति पर सर्वेश सिंह निवासी सिटी स्टेशन के पास (काली मन्दिर) उमरपुर हरिबंधनपुर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के संविधान एवं नियमों का पालन करते हुए मंच को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुये शुभकामना दिया।

 

 

 

 

Must Read