JAUNPUR NEWS : बैठक में अनुपस्थित सफाईकर्मियों का वेतन अवरूद्ध
डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। संचारी रोग की रोकथाम को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर विगत 27 जून को हुई बैठक में अनुपस्थित सफाईकर्मियों के एक दिन के वेतन को रोकने की संस्तुति एडीओ पंचायत द्वारा हुई है। एडीओ पंचायत द्वारा बताया गया कि एक जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग अभियान के तहत विगत 27 जून को सफाईकर्मियों की एक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें 58 सफाईकर्मी अनुपस्थिति पाए गए। जिसके सन्दर्भ में एडीओ पंचायत राजेश कुमार द्वारा पत्र जारी कर जिला पंचायत राज अधिकारी से अग्रिम आदेश तक उक्त अनुपस्थिति के दिन का वेतन रोकने की संस्तुति हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












