HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पिता ने अपने ही बेटे को कर दिया गायब

JAUNPUR NEWS : पिता ने अपने ही बेटे को कर दिया गायब

JAUNPUR NEWS : पिता ने अपने ही बेटे को कर दिया गायब

पिता को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
डाॅ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा शुक्रवार की रात अपने ही बेटे को गायब करने की घटना प्रकाश में आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस पिता को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी नसार अहमद अपने ही 12 वर्षीय बड़े बेटे रेहान को शुक्रवार की भोर कहीं लेकर चला गया। देर रात अकेले घर वापस लौटने पर पड़ोस के लोगों ने बेटे के विषय में जानकारी ली, तो वह अपने बेटे को गायब करने की बात लोगों को बतायी।

यह सूचना जब गांव में हीं रहने वाली बहन और बहनोई अजमल को मिली तो मौके पर पहुंच कर पूछताछ किए, जिस पर उनसे भी अपने बेटे को गायब करने की बात बताई। मामले की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम उसे थाने ले गयी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह द्वारा पिता के शराबी होने के कारण बेटे को कहीं छोड़कर आने की संभावना जताई गई है। फिलहाल उन्होंने कहा कि चूंकि मामले में पिता द्वारा हीं बयान दिया गया है, इसलिए मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read