विजयादशमी पर वृद्धाश्रम में बांटे गये राशन किट, बुजुर्गों के चेहरे खिले
तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
जौनपुर। विजयादशमी पर वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एण्ड नॉलेज की ओर से मंगलवार को जौनपुर स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम हुआ। कृषक विकास समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को राशन किट और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्कर सिंह ने कहा कि वृद्धजनों की सहायता करना और उन्हें सम्मान का एहसास कराना संस्था का प्रयास है। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ उन्हें समाज का अभिन्न हिस्सा होने का एहसास कराना है।
कार्यक्रम में वेलस्पन एंटरप्राइजेस की ओर से आशुतोष सिंह, आनंद सिंह, कुलदीप सिंह, विकास त्रिपाठी, शिशुपाल सिंह सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था की इस पहल के जरिए बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।













