HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : छात्रों का हुआ त्रैमासिक आकलन

JAUNPUR NEWS : छात्रों का हुआ त्रैमासिक आकलन

JAUNPUR NEWS : छात्रों का हुआ त्रैमासिक आकलन

जौनपुर। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के पत्र द्वारा निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत सभी बच्चों का सरल ऐप के माध्यम से लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक आकलन 13 सितंबर, 2023 व 14 सितंबर, 2023 को किया जाना है। बुधवार को आयोजित कक्षा 01 से 03 तक अध्ययनरत छात्रों के त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा में जिलाधिकारी द्वारा नैट-1 परीक्षा के सकुशल व सफल संचालन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी एवं परीक्षा सकुशल संचालन हेतु लगे अन्य अधिकारियों को दिये निर्देश के क्रम में समस्त अधिकारियों द्वारा परीक्षा के दौरान विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जनपद में कहीं भी परीक्षा की गोपनीयता भंग नहीं हुई। जनपद में कक्षा 1 से 3 तक अध्यनरत नामांकित (143392) के सापेक्ष के सापेक्ष (137042) 95.57 प्रतिशत छात्रों का त्रैमासिक आकलन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा विकास खण्ड करंजकला के दो विद्यालयों (प्राथमिक विद्यालय सैदपुर गड़उर, प्राथमिक विद्यालय सिद्धिकपुर) का निरीक्षण किया गया। दोनों विद्यालय में परीक्षा गोपनीयता के साथ सुचितापूर्ण संचालित पायी गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read