HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : आदर्श समाजसेवा के प्रतिमूर्ति थे यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी

JAUNPUR NEWS : आदर्श समाजसेवा के प्रतिमूर्ति थे यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी

JAUNPUR NEWS : आदर्श समाजसेवा के प्रतिमूर्ति थे यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के रूप में उनके परमानतपुर स्थित आवास पर आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय प्रताप सिंह एडवोकेट एवं संचालन आनन्द मिश्रा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि समाज का हर तबका पूज्य बाबूजी से अपना सहज जुड़ाव महसूस करता था। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाजसेवा एवं वकालत के आदर्श जीवन मूल्यों की स्थापना किया। सहजता ही उनका आदर्श व्यक्तित्व था। उनके पुत्र अजय त्रिपाठी ने अपनी भीगी पलकों से अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि वटवृक्ष रुपी पिता का आशीर्वाद परिवार को समाजसेवा के लिये आजन्म प्रेरित करता रहेगा। उनके आदर्शों के पदचिन्ह हमारे परिवार की अक्षुण पूंजी है। उनकी इस पूंजी को हमारा पूरा परिवार आत्मसात करके उसी पथ पर चलने को संकल्पित है। श्रद्धांजलि सभा में विनोद कुमार सिंह, धीरज मिश्रा, संगीत मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, अमित दूबे, ऋषि कुमार सिंह, मनीष अस्थाना, पंकज त्रिपाठी एडवोकेट, विराट त्रिपाठी, आकाश, वंदेश सिंह, आर्या, मनोज सिंह, विष्णु प्रताप सिंह सभासद आदि मौजूद रहे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read