HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : तहसील अधिवक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS : तहसील अधिवक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

JAUNPUR NEWS : तहसील अधिवक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में विगत 10 दिनों से चल रहा आन्दोलन
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुये बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में बार कौंसिल आफ उ.प्र. के आह्वान पर तहसील अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और जुलूस निकालकर तहसील के सभी न्यायालयों व उपनिबंधक कार्यालय में तालाबन्दी व नारेबाजी हुई। 14 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं की मांग थी कि अधिवक्ताओं के साथ महिला अधिवक्ता पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर सस्पेंड किया जाय। अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लिये जांय।प्रदेश में तत्काल एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाय।घायल अधिवक्ताओं को मुआबजा दिया जाय। 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया को सौंपा गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 सितम्बर को बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज में आयोजित बैठक में समस्त जिलों व तहसीलों के अध्यक्ष, महामंत्री की उपस्थिति में अग्रिम रणनीति पर बिचार होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, महामंत्री बनवारी राम मौर्य, दिनेश चंद्र सिन्हा, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, केदार नाथ यादव, नागेन्द्र श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, विपिन मौर्य, बृजेश यादव, विवेक यादव, अनुराग श्रीवास्तव, बाबा रमेश यादव, अमित सिंह, सुरेश यादव, अजय यादव, मनमोहन तिवारी, राजेंद्र प्रजापति, विनोद प्रजापति, गुलशन मौर्य, अच्छे लाल विश्वकर्मा, राहुल तिवारी, अरुण श्रीवास्तव, पवन गुप्ता, संजय यादव, अनीश यादव, रतन लाल गुप्ता, सुरेश मौर्य, महेंद्र मौर्य, राजेंद्र यादव, अरुण तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, रामेंद्र पाल, रमाशंकर पटेल, राम सिंह पटेल, यज्ञ नारायण सिंह, आरपी सिंह, सरजू प्रसाद विन्द, राम आसरे दूबे, प्रेम बिहारी यादव, विनय पाण्डेय, इंदू प्रकाश सिंह, अजय सिंह, संतोष यादव, योगेंद्र नाथ, विनय मौर्य, अशोक मिश्रा, सुभाष सरोज, जितेंद्र यादव, भारत सिंह, हरि नायक तिवारी, बाबू राम, भरत लाल यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र मौर्य, आलोक विश्वकर्मा, हरिशंकर यादव, आलोक श्रीवास्तव, जेपी दूबे आदि उपस्थित रहे। संचालन विनय प्रिय पांडेय ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read