HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बिजली कटौती के खिलाफ आप ने निकाला लालटेन जुलूस

JAUNPUR NEWS : बिजली कटौती के खिलाफ आप ने निकाला लालटेन जुलूस

JAUNPUR NEWS : बिजली कटौती के खिलाफ आप ने निकाला लालटेन जुलूस

बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाय: जिलाध्यक्ष
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी/सांसद संजय सिंह के आह्वान पर रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में बिजली कटौती को लेकर लालटेन जुलूस निकाला गया। इसी क्रम में जौनपुर इकाई ने जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ लाइन बाजार से अम्बेडकर तिराहा तक लालटेन जुलूस निकाला गया। इस दौरान अघोषित बिजली कटौती पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं। गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं और गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। गर्मी के कारण प्रदेश में जो मौतें हुई हैं, उनके परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाय और बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाय। इसी क्रम में बौद्ध प्रांत प्रभारी डा. अनुराग मिश्रा, सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष बंसराज दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अनीता मिश्रा, वंदना मिश्रा, पूजा सिंह, डॉ सुषमा मिश्रा, हिंच नारायण तिवारी, विद्याधर मिश्रा, अमरनाथ यादव, अतुल तिवारी, शशिधर चौहान, डॉ दिवाकर मौर्य, शैलेंद्र यादव, मनीष सिंह, दिलीप सिंह, बंटी अग्रहरी, मो. साकिब, इस्लाम खान, रमेश विश्वकर्मा, त्रिलोकी मिश्रा, लालमन सरोज, केपी गुप्ता, मिथिलेश पांडेय, जय प्रकाश चौहान, अमित विश्वकर्मा, विशाल यादव, फैजल खान, रमाकांत चौबे, मोहम्मद रशीद, हैदर खान, कमलेश, तबरेज आलम, संजय मौर्य, वंशराज दुबे, संजय पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read