HomeJaunpurJaunpur News: प्रधानाचार्य की मानवीय पहल: रसोइयों व माली को दिये ठण्ड...

Jaunpur News: प्रधानाचार्य की मानवीय पहल: रसोइयों व माली को दिये ठण्ड से बचाव के वस्त्र

  • प्रधानाचार्य की मानवीय पहल: रसोइयों व माली को दिये ठण्ड से बचाव के वस्त्र

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय सबरहद में प्रधानाचार्य अशोक सोनकर ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपने वेतन से विद्यालय में कार्यरत रसोइयों और माली को ठण्ड से बचाव के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराये। इस पहल से कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। प्रधानाचार्य ने रसोइया द्रोपदी, पूनम, सिंगारी, मीला देवी, विद्यालय में माली का काम देख रहे रामचन्द्र को स्वेटर, कम्बल सहित अन्य आवश्यक गर्म वस्त्र प्रदान किये। साथ ही कहा कि कड़ाके की ठण्ड में विद्यालय के सहयोगी कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान उनकी जिम्मेदारी है। विद्यालय परिवार ने प्रधानाचार्य के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुये इसे प्रेरणादायक बताया। कर्मचारियों ने भी आभार जताते हुए कहा कि इस सहयोग से उन्हें ठंड के मौसम में बड़ी राहत मिली है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read