JAUNPUR NEWS : प्रधानाचार्य नीरज यादव बने अटेवा जौनपुर के कैडर प्रमुख
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित शिक्षक सदन में आयोजित अटेवा जौनपुर की बैठक में जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य नीरज यादव को सर्वसम्मति से अटेवा जौनपुर का कैडर प्रमुख चुना गया। बैठक के मुख्य अतिथि अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय ने नीरज यादव को बधाई देते हुए जनपद में कैडर को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसी क्रम में नवनिर्वाचित कैडर प्रमुख नीरज यादव ने जनपद में कैडर को सक्रियता प्रदान करने के साथ साथ पेंशन आंदोलन के हर कार्यक्रम में दमदार उपस्थिति का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष टी.एन. यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राजेश उपाध्याय, जिला प्रवक्ता विनय वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नन्द लाल पुष्पक, अटेवा मड़ियाहूं अध्यक्ष अरविंद यादव, लाल रत्नाकर, डॉ संतोष सिंह, अटेवा जिला महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ यामिनी सिंह, विजय प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, राकेश पाल, डॉ ओ.पी. गुप्ता, राज भारत, सुधीर सिंह, राम प्रकाश यादव, डॉ विभा शुक्ला, रानी सिंह, सुनील मिश्रा, ममता सिंह, रेखा, नमिता, तहसील संयोजक बदलापुर डॉ विश्वनाथ सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













