HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : साइबर सेल जौनपुर ने ठगी के शिकार व्यक्ति के...

JAUNPUR NEWS : साइबर सेल जौनपुर ने ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में लौटाया 102665 रूपया

JAUNPUR NEWS : साइबर सेल जौनपुर ने ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में लौटाया 102665 रूपया

आवेदक नें ट्वीट करके साइबर सेल टीम को दिया धन्यवाद
अजय पाण्डेय
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व साइबर क्राइम नोडल अधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन व पर्यवेक्षण में साइबर सेल पुलिस टीम ने साइबर क्राइम की पीड़ित जितेन्द्र निवासी थाना क्षेत्र सुजानगंज के खाते में साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की पूरी धनराशि वापस करायी।

मालूम हो कि पीड़ित अपने खाते से यूपीआई के माध्यम से अपने दोस्त को पैसा भेज रहे थे परन्तु पैसा उनके दोस्त के खाते में नहीं पहुंचा तो आवेदक द्वारा गुगल से कस्टमर केयर नम्बर सर्च कराया गया जिस पर वार्ता करने पर एक लिंक के माध्यम से पैसा भेजने को कहा गया। आवेदक ने दो बार में अलग-अलग खातों में कुल रूपया 102665 भेजा जिस पर आवेदक ने तत्काल 1930 पर काल किया तथा साइबर सेल जौनपुर को भी सूचना। इस पर साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्राड हुआ सारा पैसा होल्ड करा दिया गया। साथ ही सारा पैसा वापस उसी खाते में वापस कराया गया जिस पर आवेदक द्वारा ट्विट करके यूपी पुलिस एवं जौनपुर पुलिस/साइबर सेल को धन्यवाद दिया।

उपरोक्त उपलब्धि वाली टीम में हे0का0 ओपी जायसवाल साइबर सेल के अलावा का0 संग्राम सिंह यादव साइबर सेल, का0 सत्यम गुप्ता साइबर सेल, का0 चन्दन यादव साइबर सेल एवं का0 सुगम साइबर सेल शामिल रहे। इस बाबत मुख्य आरक्षी ओपी जायसवाल ने कहा कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो कृपया 1930 पर काल करें और पुलिस लाइन जौनपुर में स्थित साइबर थाना पर सम्पर्क करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read